देवरीकलां -: देवउठनी एकादशी का पर्व संपूर्ण जिले में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसकी तैयारियां एक दिन पहले यानि की बुधवार से शुरू हो गयीं थी नगरों और गांवों में जगह जगह गन्ना सहित अन्य पूजा सामग्री की दुकानें सजाई गई है गुरुवार को बाजार में गन्ने, शकरकंद ,सिघाडा, सीताफल , और मिठाइयों की खूब बिकी हुई और बाजार में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली ऐसा माना जाता है कि देवउठनी एकादशी को योग निदा में जाने वाले भगवान विष्णु चार माह बाद देवउठनी एकादशी को जगाते हैं इसे मान्यता को लेकर आज भी लोग घरों में पूजा अर्चना कर देवों को जगाने की पंरपरा का निर्वहन करते आ रहे है आज देवों के जागने के बाद से ही हिंदु धर्म में वैवाहिक एव अन्य शुभ कार्य प्रारंभ किए जाते है आज हिदू धर्मावलंबी दिन भर व्रत करने के बाद शाम को अपने-अपने घरों में पूजा अर्चना करेंगे इसके साथ ही मंदिरो में भी कार्यक्रम संपन्न होगे गांव में गन्ने के दुकानदार चिंटू साहू ने बताया कि पिछले बरसों की तुलना में इस वर्ष साल गन्ने की कीमतो में काफी बढ़ौतरी हुई है
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ