गौरझामर -: देवरी और रहली के बीच पलटा भैसों से भरा ट्रक, 19 भैसों की मौत

गौरझामर -:देवरी एवं रहली के बीच में ग्राम कोपरा जैतपुर के सड़क पर मोड में एक आईसर ट्रक पलट गया जिसमें 32 भैसें भरी हुई थी यह आईसर ट्रक एमपी 09 जी एच 1356 चालक के द्वारा लापरवाही से चलाया जा रहा था घटनास्थल पर 19 भैंसों की मौत हो गई एवं 13 भैंसों को चोटें आई घटना करीब रात 12:00 बजे के आसपास की है जानकारी मिलते ही देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे अपने दल बल के साथ पहुंचे और मृत भैंसों को ट्रैक्टर से खींच कर निकलवाया जिनकी मृत्यु भैंसों की संख्या 19 थी एवं जीवित भैंसों की संख्या 13 थी गौ सेवकों के लिए  सौंप दिया गया बताया जाता है कि गाड़ी के पलटते ही चालक परिचालक रात में ही फरार हो गए थे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भैंस चोरी की हो सकती हैं जिस तरह से भैंसों को बेजुबान जानवरों को क्रूरता पूर्वक ट्रक में भरा था वह बहुत ही निंदनीय था
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ