गोटेगांव-: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी ने सड़क यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दी जानकारी

गोटेगांव-: स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क यातायात जागरूकता कार्यक्रम गोटेगांव के तहत नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर गोटेगांव एस डी ओ पी भावना मरावी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में नगर के सीएम राइज विद्यालय स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया।

एसडीओपी भावना मरावी  ने कहा कि यातायात के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। एवं बच्चों को बताया कि बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए और न ही चलाने दें। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। घर में जाकर अपने अभिभावक और पड़ोसियों को भी अपने माध्यम से सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल ने बच्चों को जागरूकता अभियान, यातायात नियम व सड़क दुर्घटना के बारे में समझाया। यातायात के नियमों की पालन करके लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सकती है। सभी को मिलकर यातायात के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है।

इस मौके पर गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल उप निरीक्षक एस आर झरिया, प्रधान आरक्षक सी जी पटेल सीएम राइज विद्यालय प्राचार्य सिसोदिया, संजीव कुमार नाहर, पत्रकार सीताराम रजक, दीपक साहू मौजूद रहे
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ