महाराजपुर-: शासकीय माध्यमिक शाला मढपिपरिया विकासखण्ड देवरी जिला सागर मध्यप्रदेश मे होनहार बच्चों ने जैविक किचिन गार्डन तैयार किया है जो अभी प्रारंभिक चरण में बच्चों ने शाला के शिक्षक अशोक राजौरिया प्रणिमा शुक्ला लेखराम सेन अनिल रैकवार के मार्गदर्शन में बच्चो ने सर्वप्रथम क्यारी तैयार कर जैविक खाद एवं जैविक बीज उपचार के उपरांत बीज को बोया बच्चों की मेहनत का फल के रूप में पालक मेथी मूली गाजर चुकंदर लहसुन धनिया पत्ता गोभी फूल गोभी भटा टमाटर की जैविक फ़सल प्रारंभिक चरण में तैयार है तथा विघालय में देशी केला की फसल तैयार है तथा बच्चों ने भारत के मानचित्र के आकार में गेहूं की जैविक फ़सल तैयार की जिससे बच्चों को भारत के मानचित्र ज्ञान इस नवाचार से सरलता से हो गया है इस नवाचार के माध्यम से बच्चे अंकुरण जड़ के प्रकार पत्ती तना फूल की संरचना जैविक खेती जैविक खाद जैविक कीटनाशक का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं बच्चों ने मठा तथा नीम से जैविक कीटनाशक तैयार किया है जो बच्चे मेथी पालक धनिया चुकंदर की सब्जी नहीं खाते थे वो खुद के द्वारा उगायीं सब्जी को प्रेम से इस नवाचार के माध्यम से भरपेट खा रहे हैं बच्चों ने बंजर भूमि को पेड़ पौधों लगाकर हरियाली युक्त कर दिया है शाला शिक्षक अशोक राजौरिया ने बताया यदि हमें निरोगी रहना है तो जैविक खेती दारा उत्पन्न सब्जी एवं अनाज एवं फल का सेवन करना होगा शाला के बच्चो ने इस नवाचार के माध्यम से सभी को जैविक खेती को करने के लिए जागरूक करने का सफल प्रयास किया है
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ