सागर-:विश्व पर्यावरण दिवस पर आरसेटी सेन्टर सागर में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई

सागर-:विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2023 के उपलक्ष्य में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी सागर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें उनसे पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं सतत विकास को अपने जीवन शैली में शामिल करने के संदर्भ में विस्तार चर्चा की गई, तथा आरसेटी स्टॉफ कृष्णकान्त से, कु राखी सैनी, चन्द्रेश सहित समस्त स्टाफ के साथ मिलकर प्लास्टिक को कम से कम प्रयोग करने का संकल्प लिया गया निदेशक  बृजपाल सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण बचाने के लिए अपने जीवन के खास मौकों जैसे जन्मदिवस आदि पर एक-एक पेड़ लगाने एवं औरों के खास मौकों पर उन्हें उपहार के रूप में पेड़ देने के लिए प्रेरित किया
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ