गोटेगांव-: सिलावट समाज की चुनाव कमेटी गठित की गई

गोटेगांव-:गोटेगांव के स्थानीय गांधी वार्ड लकड़ी डिपो में सिलावट समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सिलावट समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने चुनाव कमेटी का गठन किया यही कमेटी सिलावट समाज के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराएगी
कमेटी में 20 सदस्यों को शामिल किया गया जिसमें नारायण पिपरोलिया (पूर्व प्रबंधक) को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया समाज के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया जिसमें 20 से 27 तारीख तक मतदाता रसीद काटी जाएगी
24 से 25 जुलाई दिन रविवार को सुबह 11बजे से 3बजे तक नामांकन भरे जाएंगे
26जुलाई सोमवार को सुबह 11बजे से 3 बजे तक नाम वापसी किए जाएंगे
एव 27जुलाई को प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे
02 जुलाई दिन रविवार को सुबह 10बजे से 5 बजे तक मतदान किया जाएगा एवं उसी दिन शाम 6बजे को मतगणना कर विजय प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी मतदाता के लिए 5रू की रसीद कटवानी होगी जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति ही वोट डाल सकेंगे मतदाता रसीद ऑनलाइन भी काटी जाएगी
नामांकन भरने हेतु संबंधित दस्तावेज
आधार कार्ड परिचय पत्र की दो फोटो काफी एव पासपोर्ट साइज तीन फोटो एक शपथ पत्र भरकर देना पड़ेगा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को 5000रू शुल्क राशि जमा करनी होगी चुनाव लड़ने के लिए आयु 21 वर्ष से ऊपर तय की गई 
नामांकन भरने के नियम
प्रत्याशी अपने प्रस्तावक हेतु तीन जिलों के पांच व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं परिचय पत्र के साथ नामांकन भरने के लिए चुनाव समिति के समक्ष उपस्थित रहेंगे
शपथ पत्र में आपके द्वारा दी गई जानकारी गलत या झूठी पाई जाती है तो आपका नामांकन चुनाव समिति द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा
शपथ पत्र में निम्न बिंदुओं की जानकारी देना अनिवार्य है
शैक्षणिक योग्यता,परिवार के सदस्यों के नाम सामाजिक भूमिका जानकारी देनी होगी
सिलावट समाज के सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिस पर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की
इस अवसर पर रेवाराम असैया नारायणपुर पिपरोलिया,परसराम छिरा,उत्तम सिंह छिरा,सुखलाल लहरिया, बिहारी चादोरियां दीनूसिह छिरा,जितेंद्र चांदोरिया,परम सिंह ठेकेदार,
संजू चौहान रंजीत पिपरोलिया भाईलाल बिरतिया
 देवीसिंह,कैलाश परसवाल,राजेश दौहैया, लक्ष्मीप्रसाद बरसैया,मयंक छिरा,दुर्गेश सिलावट योगेंद्र सिलावट 
आदि नागरिक उपस्थित रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
मध्यप्रदेश
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ