गोटेगांव -: भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय मणिनागेंद्र सिंह (मोनू) पटेल के निधन पर पूरे प्रदेश से शुभचिंतक साथियों का गोटेगांव आगमन जारी है। केंद्रीय जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) के पुत्र स्व. मोनू पटेल के असमय निधन पर क्षेत्र में संवेदना का क्रम प्रारंभ है।इसी क्रम मे विधायक निवास पर मध्य प्रदेश के मंत्री, विधायक सहित अनेक राजनीतिक हस्तियां भाजपा एवं कांग्रेस सहित समस्त सामाजिक,स्वयंसेवी,व्यापारिक, पत्रकार एवं खेल संगठनों के जनप्रतिनिधियों उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं विगत दिवस मंगलवार को सिवनी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) विधायक स्थानीय एडवोकेट संगठन, ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, रजक समाज,सिलावट समाज सहित अनेक संगठन समाजों ने निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्म, राजनीति, समाज सेवा एवं उद्योग के सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा गोटेगांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है। विगत दिनों केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर ने गोटेगांव पहुंचकर उनके तेल क्षेत्र पर पुष्पांजलि समर्पित की, साथ ही अपने राजनीतिक सहयोगी प्रहलाद सिंह पटेल एवं जालम सिंह पटेल को सांत्वना देते हुये शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवा नेता मणिनागेंद्र सिंह पटेल अपने परिवार की विचारधारा को लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में सतत सक्रिय थे, जिनके बिछोह को स्वीकार करना आसान नहीं है। समाज की व्यवस्था में योगदान के लिए उनके परिजनों एवं सहयोगियों का इस अपार दुख से उबरना आवश्यक है, ईश्वर उनको अपने आभामंडल में स्थान देगा।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने भी गोटेगांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी
जल संसाधन राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे, ब्रह्मचारी स्वामी सुुबुद्धानंद महाराज, ब्रह्मचारी स्वामी ब्रह्मानंद महाराज, डॉ. गिरीशानंद जी महाराज, मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोठिंया, आई.जी. पुलिस जबलपुर उमेश जोंगा, तुषारकांत विद्यार्थी, उमेश शिवहरे, भावना मरावी, कांग्रेस नेता सम्मित सैनी, सिवनी विधायक दिनेश राय (मुनमुन), शैलेंद्र जैन विधायक सागर, आचार्य रविशंकर द्विवेदी, ब्रह्म ऋषि जी महाराज रहली ,सेवकदास जी महाराज रहली ,कर्मपुरी नागा बाबा सतधारा बरमान, धर्मपुरी सीताराम दास जी त्यागी महाराज ,दान सिंह पटेल (नगर पालिका अध्यक्ष), ममता दीदी इंदौर, चौधरी चंद्रभान सिंह (पूर्व मंत्री), धर्मेंद्र मिगलानी छिंदवाड़ा ,डॉ परमसिंह, मीनानाथ पाल (नगर पालिका अध्यक्ष), भागवताचार्य सोनम मिश्रा जबलपुर, श्रीमती संध्या दुबे( नगर पालिका अध्यक्ष) सहित अनेकों नागरिकों ने मंगलवार को मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला ,जिला सागर
0 टिप्पणियाँ