गोटेगांव-:(नि.सं.)1842 की बुंदेला क्रांति का नेतृत्व करने वाले हीरापुर रियासत के राजा हिरदेशाह लोधी के पुण्यतिथि दिवस को नरसिंहपुर जिला "गौरव दिवस" के रूप में आयोजित करते हुए द्वितीय सोपान पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन राजा हिरदेशाह नर्मदा सेतु ग्राम केरपानी में किया जा रहा है। नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) के नेतृत्व में लोधी, लोधा ,लोध क्षत्रिय महासभा मध्य प्रदेश, सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव, राजा हिरदेशाह शोध संस्थान नरसिंहपुर, लक्ष्य एवं आलोक संघ मध्य प्रदेश, मध्यप्रदेश अजाक्स नरसिंहपुर एवं अखिल भारतीय राजगोंड महासभा के संयुक्त सहयोग से दिनांक 28 अप्रैल दिन शुक्रवार को नर्मदा तट केरपानी में 1842 की बुंदेला क्रांति एवं 1857 की राष्ट्रीय क्रांति में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले मदनपुर के राजा डेलनशाह गोंड़, हीरापुर के दीवान गजराज सिंह लोधी, ढिलवार के राजा नरवरशाह राजगोंड़ एवं जंगी राजा मेहरबान सिंह लोधी की प्रतिमाओं का अनावरण केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री मान. प्रह्लाद सिंह जी पटेल, केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री मान. फग्गन सिंह कुलस्ते, उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मान. धर्मपाल सिंह जी,
सांसद उत्तरप्रदेश मान. साक्षी महाराज जी, तेलंगाना विधायक एवं हिंदू हृदय सम्राट मान. टी. राजा सिंह, विधायक मान. विपिन डेबिड जी द्वारा किया जाएगा, इस अवसर पर अनेक सांसद एवं विधायक गण तथा क्षेत्रीय निकायों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
28 अप्रैल दिन शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे केरपानी में सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सभी राष्ट्रवादी नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न होगा, इस आशय की जानकारी देते हुए नरसिहपुर विधायक एवं लोधी ,लोधा, लोध क्षत्रिय महासभा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मान. जालम सिंह पटेल ने बताया कि 1842 की बुंदेला क्रांति एवं 1857की राष्ट्रीय क्रांति में नरसिंहपुर जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व रहा है, राजा हिरदेशाह लोधी के नेतृत्व में जिले के अनेक राजाओं एवं सहयोगियों ने अपने प्राणों का समर्पण करते हुए नर्मदा क्षेत्र की भूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी, ऐंसे अमर सेनानियों के सम्मान हेतु राजा हृदय शाह लोधी स्मारक केरपानी में उनकी प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है ताकि आने वाली पीढ़ियां नर्मदा क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान को महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि यह सर्व समाज का कार्यक्रम है जिसमें सभी नागरिकों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
बताया गया है कि आज दिनांक 28 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मानव सेवा का कार्य किया जाएगा, दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक मूर्ति अनावरण एवं मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से विचार गोष्ठी का क्रम संपन्न होगा, शाम 5:00 बजे से भंडारा कार्यक्रम के माध्यम से भोजन की व्यवस्था रखी गई है एवं सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ