गोटेगांव-:गोटेगांव विगत दिवस स्थानीय नगर देवता श्रीदेव ठाकुर बाबा जी महाराज परिसर में समाजसेवी मणिनागेन्द्र सिंह मोनू पटेल ने समर्थकों व आम लोगों के साथ पौधारोपण किया। मोनू ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीड़ियों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। प्रदूषण को कम करके शहर को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें ताकि हमारा शहर व जिला हरा भरा रहे। नागरिकों से अपील है कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। वनों की संख्या लगातार कम हो रही है, जिससे धरती के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस अवसर , नगर ,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर,अर्जुन मालगुजार,विक्की तिवारी,पार्षद प्रतिनिधि दीपक सोनी,राजू राजपूत,राजेंद्र राय, मनीष जैन, सचिन पाठक, राजा जैन,मोनू शर्मा, दुल्लीचंद विश्वकर्मा, वीरेंद्र पटेल, वीरू तिवारी,पत्रकार सीताराम रजक, नीरज सराफ, दीपक साहू , योगेन्द्र पटेल, बल्लू विश्वकर्मा,रिंकू झारिया, संदीप पटेल (पटी) सोनू बड़कुर, योगेश कहार, आदि लोग मौजूद रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ