गोटेगांव-:मोनू भैया मित्र मंडली ने नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व को लेकर भगवा ध्वज से सजाया शहर

गोटेगांव-: बुधवार को चैत्र नवरात्र प्रारंभ पहले दिन प्रत्येक घरों में मां की पूजा अर्चना के साथ चैत्र नवरात्र के शुरुआती दिन होने के नाते पूरे गोटेगांव शहर को भगवा रंग में रंग दिया गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो में भी नवरात्रि को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है । स्थानीय भाजपा नेता एवं समाजसेवी मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल एवं मोनू भैया मित्र मंडली के सभी सदस्यों ने नवरात्रि,रामनवमी पर्व को लेकर नवरात्रि के प्रथम दिन नगर में भगवा ध्वज लगाए जिससे गोटेगांव के बाजार आदि की मुख्य सड़क से लेकर गलियों को भगवा ध्वज से सजा कर भगवा रंग में कर दिया गया है। इससे इस समय गोटेगांव शहर भगवामय दिख रहा है। बता दें कि नवरात्रि भर दिन व रात सभी घरों में माता रानी की पूजा की जा रही है। मंदिरों को भी झालरों से सजाया गया है। बच्चे बुजुर्ग व महिलाओं में नवरात्रि एवं रामनवमीं को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्म दिवस रामनवमीं को भव्य तरीके से मनाने के लिए शहर सज चुका है।   शहर की सजधज से ही आभास होता है कि इस बार हिन्दू उत्सव समिति ने श्रीराम जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियां की है। नगर के मुख्य सड़क मार्ग पर जगह जगह स्वागत द्वार सजाए जा रहे हैं। तिराहों पर भगवान श्रीराम के आदमकद बैनर लगाए गए है ज्ञात होवे की शहर में रामनवमीं पर विविध आयोजन होंगे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला ,जिला सागर
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ