केसली -:धूमधाम से मनाया वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस

केसली- विधानसभा देवरी के ग्राम पटना खुर्द में देश और धर्म के लिए लड़ो या चूड़ियाँ पहन लो' ऐसा आह्वान करने वाली, अदम्य साहस और वीरता की प्रतीक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रणेता अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का 166वां बलिदान दिवस पर सोमवार को लोधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक के युवाओं द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।
ग्राम के लोधेश्वर महादेव मंदिर पर जनसमुदाय ने रानी अवंतीबाई  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में सरमन सिंह लोधी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि केसली,वीरेंद्र सिंह लोधी सेमरा खेड़ी जनपद सदस्य देवरी, इन्द्रराज सिंह सिलारपुर जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवरी, अरविंद लोधी सिलारी, मनोहर सिंह लोधी (लोधी क्षत्रिय समाज युवा अध्यक्ष केसली )इत्यादि उपस्थित रहे जिन्होंनें वीरांगना रानी अबन्ति बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शौर्यगाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  रामगढ़ की रानी अबन्ति बाई लोधी ने अपने मुट्ठीभर जांवाज सैनिकों के सहारे अंग्रेजी हुकूमत को लोहे के चने चबवा दिए थे वह फिरंगियों से लड़ते हुए मातृभूमि के लिए कुर्वान हो गई थी। ऐसी महान वीरांगना को हम सब प्रणाम करते है।समाज में फैली कुरीतियों को दूर करेंगे।समाज को नशा मुक्त करने का भरसक प्रयास करेंगे ।समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करेंगे समाज के हर गरीब छात्रों, व्यक्ति को आर्थिक/मानसिक सहायता करेंगे। 
समाज में महिलाओं और बालिकाओं को हर संभव शिक्षित करें पद, पैसे और प्रसिद्धि के मोह का त्याग कर, सबको समानता की दृष्टि से देखें।समाज में फैली फिजूल खर्च परम्परा को बंद करेंगे समाज में समाज सुधारने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है, बिना भेदभाव के समर्थन कर आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। समाज में एकता , आपसी सम्मान और विश्वास को मजबूत बनाने के लिए मासिक बैठक करेंगे ।और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वीरांगना रानी अवंती बाई की मूर्ति को लेकर विचार विमर्श हुआ तो  सभी ने ग्राम पटना खुर्द में मूर्ति लगाने पर सहमति जताई और बहुत जल्द कार्य प्रारंभ किया जायेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे अरविंद लोधी सिलारी कार्यक्रम में उपस्थित रघुनाथ सिंह लोधी, बलराम सिंह, शम्भू सिंह, निजाम, राजकुमार सिंह सरपंच बिलैकी, मनोहर सिंह भाटिया, शेवप्रसाद लोधी,लखन सिंह कृपा लोधी,डां. शशिकांत लोधी, वीरेंद्र लोधी, बसंत लोधी, राजाराम सिंह लोधी,बसंत सिंह लोधी(अध्यक्ष लोधी क्रांति सेना देवरी) आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आभार व्यक्त अरविंद लोधी पटना उपाध्यक्ष (लोधी क्षत्रिय समाज केसली) ने किया वहीं वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और वीरांगना के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ