गोटेगांव-:श्री शनि शांति महामारुति महायज्ञ एवं भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मलित हुए युवा नेता मोनू पटैल

गोटेगांव - समीपवर्ती शनिपीठ नर्मदाधाम घुघरीघाट, गुडवारा में दिनांक - 23 फरवरी से 02 मार्च 2023 तक रोग, दोष, शोक, अकाल मृत्यु, पितृदोष, कालसर्प दोष, मांगलिक दोष निवारण हेतु श्री शनि शांति महामारुति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञाधीश- शनिपीठाधीश्वर श्री श्री अनन्त विभूषित बालयोगेश्वर ए. एन. स्वामी शनिदेव जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष / प्रबंधक के द्वारा महायज्ञ संपन्न कराया जा रहा यज्ञ में  आमंत्रित अतिथि संत जगद्गुरू श्री 1008 श्री परमहंसदास महाराज(अयोध्या),श्री 1008 श्री महंत शिवारामदास महाराज (माउन्टआबू),श्री 1008 श्री महंत भगवान वेदान्ताचार्य महाराज (दमोह),श्री 1008 श्री महंत राजेन्द्रदास महाराज (पीताम्बर पीठ),श्री 1008 श्री महंत भूषणदास महाराज (भोपाल),श्री 1008 श्री महंत जनमेजय शरणदास महाराज (अयोध्या),श्री 1008 श्री महंत वालेश्वरदास महाराज (कोटपुतली),श्री 1008 श्री महंत त्यागीनाथ महाराज (चिनकीघाट),श्री 1008 श्री महंत सिवावल्लभ शरणदास महाराज (काशी),श्री 1008 श्री महंत संतोषदास महाराज (नैमीशरण),श्री 1008 श्री महंत संतमित्रानन्द महाराज ( पालनपुर),श्री 1008 श्री महंत जानकीदास महाराज (धरणीधर गुजरात),श्री 1008 श्री महंत मनमोहनदास महाराज (सामला भगवानपीठ),महंत श्री शिवानन्द परमार्थी महंत श्री मनीषदास,महंत श्री बमबमदास, महंत श्री बनवारीदास, महंत श्री रघुनाथदास,महंत श्री हनुमानदास, महंत श्री अनिलदास, महंत श्री पुरूषोत्तमदास, महंत श्री झारखण्डीदास, महंत श्री नन्दलालदास, महंत श्री बालकदास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए साथ ही यज्ञ सफल कराया। साथ ही कथा वाचक महामण्डलेश्वर विश्वसंत परमसंघ उपाध्यक्ष अतुलेशानंद जी महाराज, चित्रकूट वालों के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान का रसपान कराया जा रहा है विगत दिवस नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल की धर्मपत्नी सुमिता पटेल पुत्र मणिनाग्रेन्द्र सिंह मोनू पटेल ने ग्राम घुघरी में चल रही श्री शनि शांति महामारुति महायज्ञ एवं भागवत कथा में सम्मालित होकर कथा वाचक महामंडेलश्वर विश्वसंत परमसघ अतुलेशानंद महाराज को पुष्प माला अर्पण करके एवं श्रीफल भेंट करके आशीर्वाद लिया तत्पश्चात शनि पीठाधीश्वर बालयोगेश्वर स्वामी शनिदेव महाराज को माला अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि पीठ नर्मदा तट घुघरी ट्रस्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी क्षत्रिय समाज विनोद पटेल ने भक्तों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ