दिल्ली-:वर्टेक्स कल्याण संस्थान द्वारा स्वास्थ्य एवं डिप्रेशन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

वर्टेक्स कल्याण संस्थान के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य एवं डिप्रेशन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

होली मिलन समारोह संस्कृति कार्यक्रम एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड फ्री वितरण किए गए

दिल्ली-:वरटेक्स कल्याण संस्थान के तरफ से आम लोगों को स्वास्थ्य एवं डिप्रेशन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह, संस्कृति कार्यक्रम एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड फ्री वितरण  दिनांक 26 / 2 / 2023 दिन रविवार, समय सुबह 11:00 a.m.को डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क नियर मेन बस स्टैंड कल्याणपुरी पार्क में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में माननीय ADDL.एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, पुनीत कुमार पटेल, संस्था का अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सदस्य महेश आनंद, सदस्य सुभाष झा, बृजनंदन, वेदपाल , द्रौपदी, रजनी धापा, संदीप सिंह एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी द्वारा संबोधित किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम को सौरव रॉयल गायक एवं अभिनेता, गायक हिमांशु अनंत, गायक सुशील सिंह एवं अन्य गायक इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इस होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में सौरव रॉयल ने लोगों को काफी उत्साहित और लोगों को स्वास्थ्य एवं डिप्रेशन के प्रति जागरूक किया और महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटा गया जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए
इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आम लोगों में स्वास्थ्य एवं डिप्रेशन के प्रति जागरूकता , आधुनिक जीवन शैली के साथ-साथ भागदौड़ की जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति देखभाल न होने के कारण तनाव, डिप्रेशन एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित होना, लोगों में डिप्रेशन होने से मानसिक रोग से ग्रसित होना अतः लोगों को स्वास्थ्य डिप्रेशन के प्रति जागरूक करना ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होकर देखभाल कर सकें, साथ ही साथ तनावमुक्त होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें और अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा ख्याल रख सके वर्टेक्स कल्याण संस्था का उद्देश्य है कि लोगों को जागरुक कर निरोग बनाना, संस्था द्वारा बताया गया कि सुबह सुबह उठकर योगा करें सकारात्मक बातें पढ़िए और बोलिए, योग का सहारा ले और अनुलोम विलोम, प्राणायाम, ध्यान को सीखकर जीवन में उतारे।
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ