देवरीकला-: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया की अध्यक्षता में महासम्मेलन की शुरुआत हुई। कांग्रेस शासित राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में दबाव बढ़ता जा रहा है। 5 फरवरी 2023 को भोपाल दशहरा मैदान में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया गया। जिसमें एक लाख से अधिक प्रदेश भर से राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारी महा सम्मेलन में शामिल हुए। आजाद की शेरनी शिल्पी शिवान प्रांत अध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ ने विजय कुमार बंधु जी को पेंशन पुरुष का नाम दिया। बंधु जी ने कहा वर्तमान में विधायिका तथा न्यायपालिका दोनों पुरानी पेंशन स्कीम 1972 ले रही है तो फिर कार्यपालिका अर्थात केंद्रीय कर्मचारी और अधिकारी इस योजना से वंचित ? प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया ने कहा हमारी एक ही मांग है की, नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के साथ पुरानी पेंशन बहाल की जाए। हम 2017 से इसकी मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। गांधीवादी तरीके से हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मान.शिवराज सिंह जी चौहान इसे जरूर लागू करेंगे। प्रमोद कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष देवरी ने कहा सरकार ने केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियम 1972 ओल्ड पेंशन स्कीम को खत्म कर 1 जनवरी 2004 के बाद कर्मचारी अधिकारियों पर एनपीएस लागू की है, जो पूरी तरह शेयर बाजार पर आधारित है, जोखिम भरा है और असुरक्षित है। जिसमें निश्चित पेंशन व परिवार पेंशन नहीं है। आलोक गुप्ता जिला अध्यक्ष सागर ने कहा एनपीएस की आगे की रणनीति ब्लाक और जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन होंगे। एच एन नरवरिया प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा ओपीएस बहाली के लिए सरकार को 1 माह का समय दिया है अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती तो दिल्ली में भी आंदोलन होगा। सम्मेलन में शामिल आलोक कुमार गुप्ता प्रमोद कुमार चौबे अर्जुन पटेल मनीष गुप्ता ओम नारायण ठाकुर गंधर्व ठाकुर रघुवीर प्रसाद दुबे रामकिशोर श्रीवास्तव संतोष सोलंकी रामकुमार भुवानी प्रसाद लोधी कडोरी लोधी राजाराम लोधी शंकरलाल बासुदेव अंकित राठौर सौरभ कोष्टि नरेंद्र प्रजापति अशोक विश्वकर्मा रूपक रिछारिया पवन मेहरा के साथ सागर जिले से 2000 कर्मचारी अधिकारी उपस्थित हुए और महासम्मेलन को सफल बनाया
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ