Sagar-:भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा ने 8 दिनों में 86 जरूरतमंदों को दिया निःशुल्क रक्त।The State Halchal News

खुरई-: पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह द्वारा संचालित “भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन” सेवा ने लगातार जनसेवा का उदाहरण पेश किया है।
8 दिनों में 86 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त
23 जून से 30 जून 2026 तक के 8 दिनों में हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से 86 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया। औसतन प्रतिदिन 11 मरीजों को यह सेवा दी गई।
सेवा शुरू होने से अब तक कुल 1804 लाभार्थी
2 जून 2025 को शुरू हुई इस सेवा के माध्यम से अब तक कुल 1804 गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। इस सेवा ने सागर जिले के मरीजों की जान बचाने के साथ-साथ उनके आर्थिक बोझ को भी काफी हद तक कम किया है।
सागर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के मरीज लाभान्वित
बीते 8 दिनों में जिन 86 मरीजों को रक्त मिला, उनमें सागर जिले के निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं:
बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा
खुरई, सुरखी, रहली, राहतगढ़
मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना
देवरी, बेगमगंज, दमोह, सानौधा
बटियागढ़, जैसीनगर, दलपतपुर आदि
ये सभी मरीज सागर संभागीय मुख्यालय पर इलाज कराने आए थे।
भूपेंद्र सिंह स्वयं करते हैं निगरानी
पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह व्यक्तिगत रूप से इस हेल्पलाइन सेंटर की निरंतर मॉनिटरिंग करते हैं। उन्होंने कहा है कि यह सेवा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक बनकर उभरी है।
संपर्क सूत्र (24 घंटे उपलब्ध)
हेल्पलाइन मोबाइल: 9228035418
लैंडलाइन: 262688
भूपेंद्र सिंह का व्यक्तिगत मोबाइल: 9425171211 (इमरजेंसी के लिए कॉल/व्हाट्सएप/एसएमएस)
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ