देवरी कला-:मानसून के आगमन के साथ ही सागर जिले के देवरी तहसील अंतर्गत ग्राम चिखली जमुनिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की विस्तृत जानकारी:
ग्राम चिखली जमुनिया निवासी मदन यादव के खेत में उड़द की बुआई का काम चल रहा था। मजदूर बबलू उर्फ गंगाराम आदिवासी (35 वर्ष) मदन यादव के साथ काम कर रहे थे। अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। छेवला के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से बबलू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शव को देवरी ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर परिजनों को शव सौंप दिया। देर शाम चिखली जमुनिया में बबलू का अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार पर छाया मातम, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
0 टिप्पणियाँ