तेंदूखेड़ा-:बीते दिवस तेंदूखेड़ा नगर में गणतंत्र दिवस की धूम काफी रही जिले के प्रथम पत्रकार भवन में तहसील प्रेस क्लब द्वारा नगर के चिकित्सक एसडीएम तहसीलदार नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदों समाजसेवियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
गणतंत्र दिवस पर जिले के प्रथम पत्रकार भवन में नगरपरिषद अध्यक्ष ने लहराया तिरंगाझंडा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रथम एवं एकमात्र पत्रकार भवन में तेंदूखेड़ा तहसील प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष पंडित राधावल्लभ पांडे द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा का स्वागत किया गया नगर परिषद अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा ने ध्वजारोहण किया राष्ट्रगान का आयोजित किया गया ध्वज को सलामी दी गई
गणतंत्र दिवस पर हुआ संबोधन
77बे गणतंत्र दिवसके के अवसर पर एस डी एम कुमारी पूजा सोनी नगर परिषद तेंदूखेड़ा के अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शचिंद्र मोदी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश जैन सुनील जैन नेताजी जिला वैशय समाज के अध्यक्ष अजय परिधान आदि ने संबोधन किया
लंबे समय से नगर में सेवा देने वाले चिकित्सकों का किया सम्मान
नगर में अनेक चिकित्सक ऐसे हैं जिन्होंने जीवन का अपना अमूल्य समय जनसेवा परोपकार परमार्थ सेवा भावनामें व्यतीत कर रहे हैं यह कटु सत्य भी है देखा भी जा सकता है इनकी सेवाएं अपने जिले के साथ दूरस्थ अंचल में भी मशहूर है इसके कि उनके स्वास्थ्य सेवा के कारण सर्वांगीण विकास निश्चित हो रहा है कई व्यक्तियों को असमय विशेष परिस्थिति में इमरजेंसी के दौरान विशेष चिकित्सा सेवा देखकर जीवन दान दिया है यह बात पूरी तरह कटु सत्य है इसी तरह वर्तमान में भी अभी अनेक चिकित्सक अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं कोरोना काल में भी सम्माननीय चिकित्सा सेवाओं को नहीं भुलाया जा सकता इसी तरह अभी नगर में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ शचिंद्र मोदी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश जैन मेडिकल ऑफिसर डॉ रामेश्वर पटेल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दामोदर जाटव डॉ विजय रंजन डॉ सौरव उईके रिटायर्ड बीएमओ डॉक्टर एसपी अहिरवार डॉ ठाकुर जी डॉ शिव प्रसाद मंडल कर डॉ प्रताप राय डॉ प्रभांशी दंत चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग में अच्छी सेवा देने वाले मोहम्मद शफीक कुरैशी रिटायर्ड स्वास्थ्य विभाग रामचरण त्रिपाठी इन सभी की उल्लेखनीय सेवाओं का उल्लेख है करते हुए तेंदूखेड़ा तहसील प्रेस क्लब के पत्रकारों ने शाल श्रीफल देकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन तेंदूखेड़ा तहसील प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष अधिमान पत्रकार जीवेश चौरसिया ने आभार तहसील प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष पंडित शिवम पांडे ने किया
एसडीएम तहसीलदार नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष समाजसेवी को भी किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीएम कुमारी पूजा सोनी द्वारा अल्प समय में बेहतर प्रशासनिक कार्य का संचालन करने तहसीलदार निर्मल पटले द्वारा राजस्व विभाग में अच्छा कार्य करने नगर परिषद अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा द्वारा वास्तव में नगर को बेहतर और अच्छे तरीके से सर्वांगीण विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का नया आयाम लिखने बाले नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल को नगर पंचायत कार्यों में महत्वपूर्ण उल्लेखनीय जनहित के कार्य करने पर जिला वेशय समाज के अध्यक्ष अजय जैन परिधान द्वारा उत्कृष्ट समाज सेवा करने एवं नेताजी सुनील जैन का भी सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान किया गया
पार्षदों का भी नगर नगर विकास में योगदान किया सम्मान
तेंदूखेड़ा नगर नगर परिषद के 15 सदस्य हैं नगर विकास में सभी का योगदान कहीं ना कहीं किसी ने किसी रूप में रहता है और नगर के विकास के लिए समय-समय पर होने वाली बैठकों में अपने सुझाव एवं मत देते हैं इस कारण इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम में पार्षद अजय गुप्ता संतोष पटेल राजीव अग्रवाल रूपम मनखेड़ीवाले शालिग्राम पंडोरिया पूर्व पत्रकार साथी पुरुषोत्तम पटेल महीश मोदी का भी सम्मान किया गया
तहसील प्रेस क्लब द्वाराआयोजित कार्यक्रम
यह कार्यक्रम जिले का एकमात्र और प्रथम पत्रकार भवन तेंदूखेड़ा में स्थापित का संचालन तहसील प्रेस क्लब रजिस्टर्ड संस्था द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में तहसील प्रेस क्लब के पदाधिकारी मेंअध्यक्ष पंडित राधा वल्लभ पांडे कार्यकारी अध्यक्ष अधिमान पत्रकार जीवेश चौरसिया उपाध्यक्ष राजू राजपूत उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल सचिव दिनेश विश्वकर्मा सहसचिव राजाराम जाटव कोषाध्यक्ष पंडित शिवम पांडे प्रवक्ता मिथिलेश अग्रवाल टिंकू संगठन मंत्री नितिन राय जीतेश रजक सदस्य देवेंद्र गौतम और पुरानी ट्रस्टी सदस्य वीरेंद्र स्वदेशी सुनील रसिया विशेष सहयोगी पत्रकार राजेश पटेल और जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके नरेंद्र चौरसिया नेताजी आदि तहसील प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों का सहयोग रहा
इनकी रही उपस्थित प्रमुख रूप से
इस कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पंडित पूनम मिश्रा पंडित कुलदीप शर्मा प्रदीप राय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृज बिहारी श्रीवास्तव एडवोकेट गगन अग्रवाल लखन पटेल भामा वाले राजेंद्र पटेल मुकेश बाजपेई छोटू पटवारी पंडित उदित शर्मा हर्ष शर्मा आयुष अग्रवाल अभिनव गौतम अजय रसिया आदि उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ