Sagar -:श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा।The State Halchal News

देवरी कला-:देवरी के ग्राम सिलारी में रविवार से शुरू शुरू हो रही भागवत कथा के पहले शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में छोटी छोटी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखे हुए थे शोभायात्रा सिलारी ग्राम में अंजनी माता मंदिर से शुरू होकर  ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई जहां कथा के पहले दिन वृंदावन धाम से आई  बाल व्यास अनुष्का गौतम ने पहले दिन की भागवत कथा सुनाई, इस दौरान कथा के मुख्य यजमान कैलाश विश्वकर्मा  सपत्नीक रहे। शोभायात्रा की  दौरान संतोष चौबे, राजेश दुबे,अनिल ढीमोले,संजय बृजपुरिया,राजेश दुबे,बद्री कुर्मी,संतोष स्थापक,रुपेश लोधी,शुभम पटेल,पदम् कुर्मी सहित अंजनी सेवा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर 



Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ