नई दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार बनाए जाने पर महिला मोर्चा ने परेड चौराहे पर मिष्ठान वितरण किया

संवादता :  पवन शर्मा (भिण्ड)

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नई दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर महिला मोर्चा द्वारा परेड चौराहे पर मिष्ठान वितरण करते हुए जैसन बनाया। प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडल को भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी।भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में विकसित भारत और सम्राट भारत के नवनिर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राजधानी के विकास को नई दिशा देगी उन्होंने कहा कि मोदी जी के महिला सशक्तिकरण के लिए श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली में भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई! आपका नेतृत्व राजधानी के विकास को नई दिशा देगा। यह अवसर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और सशक्त बनाता है। उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भारतीय जनता पार्टी एवं एवं भाजपा महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता परेड चौराहे पर पार्टी का झंडा लेकर एकत्रित हुई और वहां दिल्ली प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बने एवं श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की सरकार एवं उनके मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण कर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी का इंतजार किया और कहा महिलाएं ही मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी आगे बढ़ेगी और गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ युवाओं महिलाओं और किसान तथा दिल्ली के विकास के लिए योजनाओं को घर-घर पहुंचने का कार्य श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार करेगी। मिठाई वितरण कार्यक्रम में भाजपा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन जिला मंत्री श्रीमती रश्मि खटीक जिला मंत्री श्रीमती पिंकी शर्मा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, रविंद्र सिंह नरवरिया एडवोकेट पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन सिद्धार्थ जैन विनीत सोनी देवी राठौर उपेंद्र सिंह भदोरिया एक कविता सिंह, धर्मेंद्र तिवारी अतुल पाठक,, सौरभ पलक धर्म सिंह भार्गव, मनोज जैन शिवेंद्र शुक्ला प्रबल सिंह, आदिलो काफी संख्या में शामिल थे।
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ