Bhind: काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करेगे : चंदन यादव | The State Halchal News

राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में किया वन टू वन

भिण्ड । अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव भिण्ड जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए । सर्किट हाउस भिण्ड में उन्होंने पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने कहा कि वह जिले में राजनीतिक परिद्रश्य एवं यहां के हालातों पर चर्चा करने आए हैं, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सर्वधर्म समभाव विचार धारा पर काम करने वाली पार्टी है,श्री यादव ने कहा कि वह क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
श्री यादव ने बंद कमरे में वहां आये सभी नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर जिले एवं पार्टी की गतिविधियों की जानकारी हासिल की जिस पर नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुक्षाव दिये साथ ही जिला अध्यक्ष पद के लिए कई लोगों ने अपनी दावेदारी भी पेश की गई।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से गोहद विधायक केशव देसाई,पूर्व विधायक मेवाराम जाटव,प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी,प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी, प्रदेश सचिव मनोज देपुरिया,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,पूर्व प्रदेश सचिव रामशेष बघेल,महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया,सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा,नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के अलावा कई ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
संवादाता : पवन शर्मा (भिण्ड)

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ