Sagar-: मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती हैः अविराज सिंह विद्यासागर पेट्रोल पंप का अविराज सिंह ने किया शुभारंभ। The state halchal News

मालथौन-: गुरुवार को युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने मालथौन में नवीन प्रतिष्ठान विद्यासागर पेट्रोल पंप का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पेट्रोल पंप का शुभारंभ करते हुए संचालक वरिष्ठ पार्षद व एल्डरमैन मन्नूलाल जैन सहित मोदी परिवार को शुभकामनाएं दीं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविराज सिंह ने कहा कि, आपके भूपेंद्र भैया और मेरा यह संकल्प है कि जिस तरह देश व प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है, उसी तरह मालथौन का भी विकास हो। जब भी हमारे विधानसभा क्षेत्र का कोई व्यक्ति प्रगति करता है, तो ऐसा लगता है कि, हमारे परिवार का कोई सदस्य प्रगति कर रहा है। हमारे क्षेत्र में जितने भी प्राइवेट कार्य होते हैं वे अपनी विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाने में निरंतर गति देते हैं
उन्होंने कहा कि आपके भूपेंद्र भैया के नेतृत्व में लगातार विधानसभा क्षेत्र आगे बढ़ रहा है, प्रगति कर है। इसी तरह हमारी विधानसभा क्षेत्र आगे भी विकास करता रहेगा। हम सब मिलकर विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे और कोई कमी विकास के कार्य में नहीं रखेंगे
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, मन्नूलाल जैन, जिन्नू सेठ, रावराजा राजपूत, शम्भूदयाल मिश्रा, राजेन्द्र सिंह लोधी, आशीष पटैरिया, प्रमोद तिवारी, योगेश जैन, रमेश जैन, राजू राजा तोमर, नगर परिषद सीएमओ संजय समुद्रे सहित मालथौन के गणमान्य नागरिक, भाजपा नेता, युवा भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोग उपस्थित थे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश) 



Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ