मैहर-:मध्यप्रदेश की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवम मैहर जिला प्रभारी मंत्री श्री मती राधा सिंह जी का दो दिवसीय 1 एवम 2 सितंबर के लिए मैहर जिला आगमन हुआ।1 सितंबर को उनके आगमन पर मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ जोरदार स्वागत किया। तत्पस्चात माननिया मंत्री जी सर्किट हाऊस में प्रबंधकीय समिति की प्रमुख लोगो सांसद सतना गणेश सिंह,पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी, गोरेलाल पटेल, मोनिका दाहिया, आदि की सुझाव रूपी चर्चा के साथ एक बैठक में सम्मिलित हुई
तत्पस्चात मैहर वाली शारदा माता के दरबार में पूजन दर्शन करने, प्रदेश एवम राष्ट्र की खुशहाल की कामना का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु पहुंची। उनके साथ में सतना सांसद गणेश सिंह, मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने आदि के साथ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर रानी बाटड, एस पी सुधीर अग्रवाल,एस डी एम विकास सिंह, आदि उपस्थित रहे। मां शारदा मंदिर में चल रहे नियत 1 तारीख की संगीत भजन संध्या में सम्मिलित होकर संगीत की स्थानीय प्रतिभा को अभिपेरण प्रदान किया तत्पस्चात मैहर जिला के चहुमुखी विकास होने के संदर्भ में कलेक्टर सभागार जिला मैहर में आयोजित विभागीय कार्यों की सभी विभागों की सयुक्त रूप से माननीया मंत्री जी के नेतृत्व में विभाग वार क्रमशः मय आंकड़ों के एजेंडा के साथ सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों, सांसद सतना गणेश सिंह,मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी,भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोनी, अध्यक्ष जनपद पंचायत अमरपाटन श्री मती माया पांडेय, जिला पंचायत के वन समिति के सभापति हरिशकांत त्रिपाठी कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन,सहित अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि गण, मैहर जिला प्रशासन, व समस्त विभागीय अधिकारी गणों की उपस्थिति में सभी को संबोधित किया। इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने अपने अपने आंकड़े प्रस्तुत किए।
ज्ञात हो मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी ने मैहर जिले के विकास हेतु पूर्व में एक बैठक आयोजित कर चुके है। उसी की कड़ी में विकास हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निश्चित ही प्रभारी मंत्री, सांसद जी विधायक जी सभी शासन प्रशासन की एक जुटता के साथ मैहर जिले को विकास की अग्रणी श्रेणी में लाने के लिए आतुर है।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी का मैहर की धरा में सभी लोगो ने स्वागत वंदन अभिनंदन किया। प्रभारी मंत्री जी मां शारदा धाम जिला मैहर के विकास के लिए कर्मठ है
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ