Sagar-:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 4 सितम्बर को सागर जिले के बीना में दौरा कार्यक्रम, बीना और खुरई के जिला बनने की उम्मीदें

सागर-:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 सितंबर को सागर जिले के बीना शहर का दौरा करेंगे। यह दौरा मुख्यमंत्री के आठ साल के अंतराल के बाद बिना किसी चुनावी सभा के हो रहा है। बीना क्षेत्र की जनता में मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर उत्साह है और उम्मीद है कि वह इस बार बीना को जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं बीना और खुरई, सागर जिले के दो महत्वपूर्ण शहर हैं, जो अपने-अपने इलाके को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। बीना के लोग 1985 से और खुरई के लोग 1964 से इस मांग को लेकर सक्रिय हैं। दोनों शहरों की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है और स्थानीय नेताओं ने लोगों को जिला बनाने के संबंध में आश्वासन दिया है। खुरई में 3 सितंबर को नगर बंद का आह्वान किया गया था, जो बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण टाल दिया गया
सागर जिले के इन दोनों शहरों को जिला बनाने की मांग वर्तमान सरकार के लिए एक चुनौती बनी हुई है, जिसे मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ