चंदेरी-: चंदेरी तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुरादपुर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जिस पर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिले में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को तहसील चंदेरी अंतर्गत ग्राम मुरादपुर स्थित सर्वे क्रमांक 01,02,03,04,66 कुल रकवा 3.996 हेक्टर भूमि से तहसीलदार चंदेरी, राजस्व अमला एवं पंचायत विभाग के सहयोग से अतिक्रमणकर्ता लक्ष्मनसिंह भगवान सिंह पुत्रगण बाबूसिंह जाति राजपूत, दसरथ पुत्र धन्ना जाति राजपूत तथा ओमकार पुत्र भैयालाल जाति राजपूत से शासकीय भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराकर शांतिधाम एवं निराश्रित गौवंश हेतु गौचर की भूमि को सरपंच मुकेश रैकवार, सचिव कमलेश जैन को सुपुर्द की गई। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग 39 लाख है। उक्त भूमि पर गोशाला गोचर निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम गोधन में 1.672 चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही भूमि को निराश्रित गौवंश के लिए सुरक्षित की गई। मुरादपुर पंचायत की शेष भूमि को भी जल्द अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा
संवाददाता - राकेश बैरसिया, चंदेरी (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ