उज्जैन –: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद यादव का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे और पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री यादव का इलाज उज्जैन के फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में हो रहा था, जहां उन्होंने रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली उनकी अस्वस्थता की खबर पाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हाल ही में उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। श्री यादव के निधन की खबर से प्रदेश और शहर में शोक की लहर फैल गई है
0 टिप्पणियाँ