नरसिंहपुर जिले के अजाक्स की बैठक गोटेगांव में संपन्न

गोटेगांव-: नगर के स्थानीय रेस्ट हाउस में अजाक्स की जिला बैठक रखी गई बैठक में महत्वपूर्ण विषयों जैसे ब्लॉक कार्यकारिणी गठन एवं आजीवन सदस्यता लेने और आजीवन सदस्यों का सम्मान भी किया गया,10मार्च को प्रदेशस्तरीय बैठक रविन्द्र भवन भोपाल हेतु जनशताब्दी से जाने पर सहमति बनी एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार ने डॉ.अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। तदुपरांत उपस्थित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अजाक्स जिला अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार,पूर्व जिलाध्यक्ष जेएस धुर्वे,जिलाध्यक्ष महिला तरुनलता धुर्वे,नंदलाल अहिरवार जिला प्रवक्ता मानक लाल मनु,उपाध्यक्ष सतीश चौधरी,रणधीर सिंह ठाकुर,जिला महासचिव रंजीत सिंह पिपरोलिया,रोहित जाटव,देवीसिंह ठाकुर, जिला सचिव लोचन सिंह सिलावट,तहसील अध्यक्ष संजय दौहैया,पूर्व ब्लाक संरक्षक उमाशंकर छिरा, ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छिरा,नारायण बझैया,दुर्गा छिरौलिया,नारायण मैथले,जाहर सिंह विण्डवार,अमर बझैया, रुपसिंह छिरा,रजनीकांत ठाकुर,बीआर चौधरी एवं राजकुमार रानाडे तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थिति रहे। बैठक में सभी साथियों ने अपनी बात रखी। मंच संचालन रणधीरसिंह इरपाचे ने किया।आभार प्रकट रंजीत सिंह पिपरोलिया ज़िला महासचिव के द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिला अजाक्स के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्य प्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ