गोटेगांव नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं ने श्रृंखला से बनाई राम नाम की आकृति

गोटेगांव-:गोटेगांव नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रीराम नाम की आकृति स्कूल के भैया बहनों द्वारा बनाई गई विदित हो की 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इसी संदर्भ में सरस्वती उच्चतर विद्यालय में विद्यालय के द्वारा एक स्लोगन ,,मेरा विद्यालय मेरी अयोध्या,,कार्यक्रम के तहत आज विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर भैया बहनों ने श्रीराम के प्रति असीम प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत किया। ज्ञात हो 22 जनवरी तक विद्यालय संस्था में प्रत्येक दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जाएंगे। इस कार्यक्रम में संस्था व्यवस्थापक राजकुमार जैन,संस्था प्राचार्य कमलेश तिवारी,प्रधानाचार्य नर्मदा गुप्ता,रामसिया मिश्रा,कमलेश मिश्रा,अनिल अग्निहोत्री,संजय जैन,किशोर शुक्ला,सरदार पटेल,सविता राजपूत,तुलसा रामदेव,माया चौरसिया,अंजना दीक्षित,पूजा यादव सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्य प्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ