गोटेगांव-: गोटेगांव के समीप स्थित ग्राम पंचायत गोटेगांवखेड़ा में एसबीएस स्कूल के मैदान में सरपंच श्रीमती प्रियंका राहुल खमरिया एवं ग्रामवासियों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी के अवसर पर गोटेगांव खेड़ा में प्रतिदिन रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।इसी के चलते गोटेगांवखेड़ा में श्री धर्मप्रचारक रामायण रामलीला मंडली विंध्यवासिनी मिर्जापुर उत्तरप्रदेश के कलाकार द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के जीवन गाथा का सजीवन प्रस्तुतीकरण कर लोगों को धर्म की राह पर चलने की सीख दी जा रही है एवं 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में कलश यात्रा, शोभायात्रा,हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
एवं इस दिन ग्राम में घर-घर दीपोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी ग्राम वासियों से सरपंच प्रियंका खेमरिया,बृजेश खेमरिया घनश्याम मेहरा,रविशंकर तिवारी,जगदीश तिवारी,पहलाद तिवारी,अरुण तिवारी ने सभी से रामलीला कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्य प्रदेश)
0 टिप्पणियाँ