देवरी कला-:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई लवकुश जयंती , कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

देवरी कला-:अनेक वर्षों की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री राम जी के पुत्र भगवान लव कुश की जयंती कुशवाहा समाज द्वारा बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई एवं भव्य शोभायात्रा बाईक रैली एवं पैदल निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग सम्मिलित हुए भगवान लवकुश की शोभायात्रा नई कचहरी  माता मंदिर से प्रारंभ हुई और मंडी प्रांगण में समापन हुआ शोभायात्रा देवरी नगर के विभिन्न चौराहा से होती हुई नगर पालिका चौराहे पर पहुंची जहां पर नपा अध्यक्ष श्रीमती नेहा/अलकेश जैन ने भगवान लव कुश की शोभायात्रा में शामिल सभी शोभायात्रियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया इसके बाद क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कुशवाहा बंधुओं का फूल बर्षाकर   स्वागत किया एवं कुशवाहा समाज के सभी वरिष्ठ कुशवाहा बंधुओ से सप्रेम भेंट कर स्वागत किया एवं शोभायात्रा में शामिल हुए शोभायात्रा नगर के मार्गो से होती हुई गांधी वार्ड पहुंची जहां पर गांधी वार्ड पार्षद संदीप जैन बबलू सिनेमा वालों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं कुशवाहा समाज के बरिष्ठ गणो से सप्रेम भेंट कर मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित भव्य चल समारोह देवरी मंडी प्रांगण में रखा गया जहां पर भगवान लव कुश की शोभायात्रा का समापन किया गया साथ ही जयंती समारोह में आए सभी कुशवाहा बंधुओं एवं अन्य समाज के सभी लोगों के लिए खाना की व्यवस्था भी की गई भगवान लव कुश की सोभायात्रा में देवरी,गौरझामर, केसली, रहली, गढ़ाकोटा,महाराजपुर एवं सागर जिले की विभिन्न तहसीलों से आए कुशवाहा समाज के बंधु एवं अन्य समाज के लोग हजारों की संख्या में शामिल हुए शोभायात्रा अखाड़े के साथ निकाली गई एवं शोभायात्रा में मातृशक्ति की अहम भूमिका रही शोभायात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए मंडी प्रांगण पहुची जहाँ पर भव्य चल समारोह के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने सभी कुशवाहा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए स्वागत किया
लवकुश जयंती समारोह में मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री पं.गोपाल भार्गव, सिद्धार्थ कुशवाहा विधायक सतना, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव एवं कुशवाहा समाज के सभी वरिष्ठ गण एवं माता बहने सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे आयोजन समिति में राजाराम पटेल सरपंच इमझिरा, मोनू पटेल सरपंच कासखेड़ा ,श्याम पटेल कासखेड़ा ,मोनू कुशवाहा रहली, बिहारी कुशवाहा रहली, मनोज(राजकुमार)पटेल देवरी, मोती कुशवाहा सागर,परसराम कुशवाहा, नारायण पटैल देवरी, दयाल पटेल राजोला, मक्खन पटैल, पुखराज (चिनू) पटैल,महेश पटेल झुनकू सरपंच, देवेंद्र पटेल, सुनील पटेल, पीयूष पटेल ,अंकुर पटेल ,महेंद्र पटेल ,बाबू पटेल केसलीबारे, सुरेंद्र पटेल मुआर, सौरभ पटेल मुआर,अभिषेक पटेल देवरी ,एवं समाज के सभी कुशवाहा बंधुओ सम्मिलित हुए
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ