गोटेगांव-:भड़री की मातृशक्ति ने शराब बंद कराने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ग्राम में शराब बिक्री बंद न हुई तो होगा उग्र आंदोलन

गोटेगांव - समीपवर्ती ग्राम भड़री की मातृशक्ति ने एकजुट होकर विगत दिवस दिन मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी को ग्राम मे शराब बंद किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उल्लेख किया कि ग्राम के युवकों द्वारा मनाही करने के बावजूद भी दबंगई पूर्वक शराब का अवैध कारोबार किया जाता है जिसके अभाव में आए दिन ग्राम वासियों के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है जिसके चलते वाद-विवाद चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने में शराब की भूमिका अहम होती है इसी तारगम्य में महिलाए एसआरजी कार्यालय पहुंची जहां समाजसेवी सरदार सिंह पटेल के समक्ष बात रखी उन्होंने शराब बंद कराए जाने का जिक्र किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्राम में अवैध शराब के कारोबार पर विराम लगाया जाएगा बीते दिनों भी महिलाओं ने गांव में बिकने वाली शराब दुकान पर पहुंचकर शराब बंद कराने की शासन-प्रशासन को ध्यान देने की मांग की थी महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब बिकने के कारण छोटे-छोटे बच्चे भी बिगड़ रहे हैं जिससे गांव का वातावरण भी खराब हो रहा है महिलाओं के सम्मान के लिए शासन-प्रशासन अनेक योजनाएं चला रही है ऐसे में महिलाओं के सम्मान के लिए गांव में बिकने वाली अवैध शराब भी सरकार को बंद करानी चाहिए ताकि जो घरेलू हिंसा है और महिलाओं पर शराब पीकर अत्याचार करते हैं और आर्थिक तंगी के कारण कई घर परिवार बर्बाद भी हो रहे हैं और बच्चों की शिक्षा भी नहीं हो पाती ऐसे में सरकार को ध्यान देना चाहिए ग्राम की महिलाओं का कहना है ग्राम मे यदि शराब पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई तो महिलाओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर, मध्यप्रदेश
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ