सेन्ट्रल बैंक आंफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी सेन्टर सागर में 30 दिवसीय "महिला सिलाई" प्रशिक्षण का हुआ समापन

सागर-:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी सागर में दिनांक 06.07.2023 को 30 दिवसीय "महिला सिलाई" प्रशिक्षण का समापन हुआ.  उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। संस्थान में डीएसटी ट्रेनर श्रीमती रुकमन सोनी ने सभी 35 प्रशिक्षणार्थियों को महिला सिलाई का 30 दिनों तक विस्तृत प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया। 
आरसेटी सागर के निदेशक श्री बी.पी. सिंह जी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर अपना काम अच्छे से करने की सलाह दी और ऋण के लिए आवेदन के संबंध में जानकारी दी और साथ ही उन्होंने कहा कि जिस काम का प्रशिक्षण लिया है उसको लगातार करें, बेरोजगार युवाओं को आरसेटी में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।  इस मौके पर आरसेटी सागर की ऑफिस असिस्टेंट कु. राखी सैनी, डीएसटी ट्रेनर श्रीमती  रुकमन सोनी, अन्य स्टाफ चंद्रेश सहित उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर, (मध्यप्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ