देवरी कला-:पुरानी पेंशन बहाली के लिए उमड़ा कर्मचारियों का जनसैलाब

देवरी कला-: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश के द्वारा "एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा" पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है, जो 1 जून को चंपारण से प्रारंभ की गई थी और 22 जून को खरगोन में समाप्त की जाएगी। वर्ष 2004 में सरकार ने कर्मचारी के  सेवानिवृत्ति उपरांत दी जाने वाली पेंशन, बुढ़ापे का सहारा, बंद कर दी है। जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी को परिवार पालन मुश्किल कार्य होता है। कठिनाइयों में एवं दर्दनाक बुढ़ापा होता है। पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहलिया के साथ अन्य संघ, संगठनों के सहयोग से पूरे प्रदेश एवं देश में वरिष्ठता के साथ पेंशन बहाली के लिए आंदोलन चलाए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में पेंशन यात्रा ने 19 जून को सागर में प्रवेश किया सागर एवं पड़ोसी जिलों के कर्मचारियों ने हजारों की संख्या में एकत्र होकर पेंशन रथ का भव्य स्वागत किया 3 घंटे उपरांत पेंशन रथ, रायसेन की ओर प्रस्थान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक गुप्ता शैलेंद्र सिंह ठाकुर राजेंद्र यादव राममिलन मिश्रा प्रमोद कुमार चौबे अर्जुन पटेल सुरेंद्र पाराशर राघवेंद्र ठाकुर धीरेंद्र ठाकुर चुरामन रैकवार मनोज नेमा कन्हैयालाल ताम्रकार मनीष गुप्ता ओम नारायण ठाकुर दिनेश दीक्षित कुलदीप डिम्हा भुवानी लोधी राजकुमार लोधी अशोक चढ़ार मोहन सोनी सतीश चौबे रामगोपाल सुरवरिया राजेंद्र यादव दयाशंकर ताम्रकार अंकित राठौर सौरभ कोष्टी महिला मोर्चा से राजकुमारी पांडे विजय मिश्रा संध्या साहू अनीता राजोरिया उमा दुबे चांदनी चौबे हीरा ठाकुर कांति ठाकुर संध्या मैडम के साथ हजारों कर्मचारियों स्वागत सभा में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ