गोटेगांव-:स्वर्गीय मणिनागेंद्र सिंह (मोनू) पटैल को श्रद्धांजलि अर्पित करने गोटेगांव पहुंचे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय व प्रभात झा

गोटेगांव-: केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल के पुत्र स्वर्गीय मणिनागेंद्र सिंह (मोनू) पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि देने हेतु पूरे प्रदेश से लोगों के गोटेगांव आगमन का क्रम जारी है। कल दिनांक 6 मई दिन शनिवार को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष /सांसद प्रभात झा, मंत्री मध्य प्रदेश शासन भरत कुशवाहा का गोटेगांव आगमन हुआ जिन्होंने विधायक निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
भाजपा नेता दृय ने कहा कि स्वर्गीय मोनू पटेल का निधन पार्टी एवं समाज को एक बहुत बड़ी क्षति है, आम आदमी के हित में सदैव समर्पित रहने वाले ऐसे युवाओं का देवलोक गमन, मन को व्यथित करने वाला समाचार है। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिजनों तथा सहयोगियों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
नरसिंहपुर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में सहयोगियों एवं शुभचिंतक नागरिकों का गोटेगांव पहुंचना जारी है।

*मंत्री, विधायक, समाजसेवियों का दौरा जारी*

पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री पंडित नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, ग्रामीण विकास मंत्री पंडित गोपाल भार्गव, संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, हरदीप सिंह डंग, कमल पटेल, हितानंद शर्मा ,कविता पाटीदार (सांसद) ,ढालसिंह बिसेन (सांसद), ज्ञानेश्वर पाटिल (सांसद), राव उदय प्रताप सिंह (सांसद) कैलाश सोनी (राज्यसभा सदस्य), पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन पंडित राजेंद्र शुक्ल, जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व महापौर सुशीला सिंह सहित अनेक सांसद एवं विधायकों तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के संगठन पदाधिकारियों ने स्व. मणिनागेंद्र सिंह पटेल को श्रद्धांजलि समर्पित की।


उल्लेखनीय है कि विगत 1 मई को नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया )के सुपुत्र मणिनागेंद्र सिंह (मोनू) पटेल का हृदयाघात से निधन हो गया है, जिनके दाह संस्कार एवं खारी विसर्जन संस्कार में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में नागरिक सम्मिलित हुए हैं। गंगा पूजन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आगामी दिनांक 13 मई को नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण गोटेगांव में किया जा रहा है।

*गोटेगांव में शोक की लहर, सदमाग्रस्त हैं युवा सहयोगी*

ऐंसी भी श्रद्धांजलि- तीन दिवस तक शादी समारोह में नहीं बजाए गए बैंड बाजे एवं डीजे।
स्वर्गीय मणिनागेंद्र सिंह (मोनू )पटेल का युवा वर्ग से खास लगाव था, अपने जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आम गरीब तक सीधी सहायता मुहैया करवाने वाले युवा नेतृत्व ने लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही करते हुए लोगों के हृदय में स्थान अर्जित किया था। उनकी असमय निधन पर पूरे गोटेगांव क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। विशेष रुप से उनसे जुड़े युवा सहयोगियों में सदमें की स्थिति देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने खारी विसर्जन संस्कार तक आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे एवं बैंड का उपयोग ना करके श्रद्धांजलि दी
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ