गोटेगांव-: प्रदेश रजक समाज के संयोजक कैलाश नाहर का गोटेगांव आगमन हुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस श्रीधाम स्टेशन पर आगमन के दौरान स्थानीय रजक समाज द्वारा स्वागत सत्कार किया गया जिसके बाद गोटेगांव रेस्ट हाउस में उन्होंने प्रेस वार्ता का आयोजन किया प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आगामी 08-09-10 अप्रैल को अंबेडकर मैदान सेकंड स्टॉप भोपाल में समाज के सम्मान में रजक समाज द्वारा तीन दिवसीय उपवास धरना का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रजक समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए मांग की जाएगी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धरना स्थल आना होगा। एवं कहा कि अगर प्रदेश सरकार द्वारा रजक समाज को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया जाता है तो आगामी चुनाव में रजक समाज भाजपा को अपना बहुमत नहीं देगा । साथ ही नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष कुअरमन रजक ने बताया कि संयुक्त मोर्चा द्वारा एक विशाल धरना भोपाल में दिया जा रहा है इसी को लेकर रविवार गोटेगांव श्रीधाम मैरिज हॉल में एक बैठक का आयोजन कर रजक समाज के नागरिक बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर प्रदेश, कैलाश रजक, अजय रजक, भीकम रजक, धनपत रजक, प्रदेश महामंत्री प्रमोद रजक,संतोष रजक गोलू राजा दयाशंकर लक्ष्मण रजक आदि मौजूद रहेरहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला ,जिला सागर
0 टिप्पणियाँ