दमोह-: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी सेन्टर दमोह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ संपन्न

दमोह -: भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी दमोह में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में IIBF द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बैंक सखी प्रशिक्षणाथियो को आरसेटी संस्था के निदेशक श्री राजाराम चौधरी जी ने संबोधित कर, उनका मार्गदर्शन किया और  प्रमाण पत्र वितरित किए इस अवसर पर रुद्र पब्लिक स्कूल, दमोह की सभी महिला शिक्षक श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती माधव ठक्कर, श्रीमती निशा राजपूत आदि उपस्थित रही और  साथ ही संस्था के फैकल्टी श्री सुधीर नामदेव और श्री देवेंद्र सोनी, आफिस असिस्टेंट श्री राजेंद्र चौरसिया और श्री अशोक सोनी एवं अजय लड़िया सहित समस्त आरसेटी स्टाफ उपस्थित रहा
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ