गोटेगांव-: स्थानीय जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुकलाह में 35 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल ने पूर्ण विधि विधान से किया साथ में गोटेगांव के पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार मौजूद रहे श्री पटेल ने कहां की गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने से ग्रामीणों को उपचार की सुविधा मिलेगी। उनको बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसकी मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे जो मांग पूरी हुई। इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दादूराम पटेल,ग्राम पंचायत सरपंच अनिल पटेल, देवदत्त पचौरी, अर्जुन मालगुजार, आशीष नेमा जनपद सदस्य राजेश झारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला ,जिला सागर
0 टिप्पणियाँ