गोटेगांव-: गोटेगांव नया बाजार में बेजुबान जानवरों से क्रूरता का मामला सामने आया जिसमें युवकों ने कुत्ते को डंडों से मार-मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया

गोटेगांव-:गोटेगांव स्थानीय थाना क्षेत्र के नया बाजार में बेजुबान जानवरों से एक क्रूरता का मामला सामने आया है यहां पर एक आवारा कुत्ते को बुरी तरह मारमार कर घायल कर दिया है यह पहला मामला नहीं है यहां पहले भी ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी है इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है यह मामला तब सामने आया जब एक पार्थी ने गोटेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई नया बाजार में निवासरत एक नेमा परिवार की पालतू कुत्तियां को 6-7 लोग ने बेरहमी से मारपीट की जिसका इलाज जारी है और बेजुबान जानवर जिंदगी और मौत से लड़ रहा है ‌।

पुलिस ने धारा 429 के तहत दर्ज किया केसरिया

शिकायतकर्ता के आधार पर एवं सीसीटीवी फुटेज में कुत्तों पर हमला करने वालों की कथित तस्वीरें भी दिखाई गईं इनमें से सभी युवक रात के वक्त अपने पैने हाथो में डंडा लेकर कुत्तों ढूंढ़ते नजर आ रहे हैं वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा गया की यह घटना मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात की है नया बाजार में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मूक क्रूरता को डंडे से मारकर खत्म करने को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर गोटेगांव थाना प्रभारी हिमलेन्द्र सिंह पटेल शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ