भारत जोड़ो यात्रा : बेहट से उटीला पहुंचे यादव

माननीय राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तहत भिंड जिले के मौ नगर से राहुल गांधी से मिलने जा रहे वार्ड क्रमांक 14 से पार्षद पति युवा कांग्रेस नेता सोनपाल यादव ने कल 1 नवंबर भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है कल मौ से बेहट तक की दूरी तय कर बेहट गल्ला मंडी में विश्राम किया और सुबह होते ही अपनी यात्रा को जारी रखते हुए बेहट में महान संगीतकार तानसेन प्रतिमा माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की और 27 किलोमीटर पैदल चल उटीला में विश्राम लिया जगह-जगह युवा नेता सोनपाल यादव का भव्य स्वागत किया गया इस यात्रा में विक्की यादव, सोलंकी प्रजापति, रवि कुशवाह (जिला मीडिया प्रभारी कांग्रेस), अवधेश यादव एवं रामकुमार कुशवाह साथ रहे।
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ