देवरी-: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी सी एल वर्मा तहसीलदार एवं त्रिस्तरीय पंचायत रिटर्निंग अधिकारी संजय दुबे नायब तहसीलदार इसरार खान आर आई हरिओम ठाकुर एवं पटवारी रसीद खान के तत्वाधान में मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी 1,2,3 एवं 4 का अंतिम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ प्रशिक्षण दो पारियों में सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 5 कक्षों में भौतिक रूप से संपन्न कराया गया जिसमें 540 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए एवं 10 प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थित रहे यह प्रशिक्षण दस मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन की सूक्ष्मताओं को ध्यान में रखते हुए दिया गया मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन मतपत्रों द्वारा कराया जाएगा पंच पद के उम्मीदवार के लिए सफेद मतपत्र सरपंच के लिए नीला जनपद सदस्य के लिए पीला एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र होंगे मतपत्र मत पेटी में डाले जाएंगे पीठासीन डायरी मतपत्र लेखा मतपेटी लिफाफे मतगणना चेक लिस्ट (सामग्री मिलान) मतदान प्रारंभ से लेकर मतदान समाप्ति तक महत्वपूर्ण जानकारीयां दी गई मतदान दलों के लिए सामग्री वितरण एवं जमा के लिए वाटर प्रूफ टेंट एक्सीलेंस देवरी में लगाया जा रहा है एवं सामग्री वितरण के लिए कक्षों में टेबल लगाई जा रही है टेबल पर ही सामग्री वितरण की जाएगी पीठासीन अधिकारी के लिए मार्गदर्शिका वितरित की गई सभी दलों के हस्ताक्षर होते समय दलों के सभी सदस्यों से परिचय हुआ रिटर्निंग अधिकारी संजय दुबे द्वारा बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सभी दल गंभीरता से लें एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चिन्हित मतदान केंद्रों को छोड़कर शेष मतदान केंद्रों पर मतगणना कराई जाए ऐसे निर्देश दिए गए नायब तहसीलदार इसरार खान द्वारा सभी मतदान दलों को बताया गया कि निर्वाचन संबंधी जो भी डाउट हो उन्हें आज यहां से क्लियर करके ही जाएं जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए ओर प्रशिक्षण को सफल बनाया
संवाददाता - रामबाबू पटेल - देवरी कला
जिला सागर
0 टिप्पणियाँ