सागर : वृद्धाश्रम बना आनंद आश्रम, अपनों ने छोड़ा तो सरकार व समाज ने दिया सहारा | Mau Tv News

 

सागर| अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर द्वारा डॉ. जी. एस. रोहित प्राचार्य/अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग सागर संभाग-सागर ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि जिन्हें अपनों ने छोड़ा सरकार व सामाज ने उन्हें सहारा देकर वृद्ध आश्रम को भी आनंद आश्रम बना दिया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा  वृद्धजनों को 40 बेडसीट, मास्क एवं फल वितरित किये गये।इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की पुरूष एवं महिला इकाई द्वारा किया गया।वृद्धाश्रम में जब विद्यार्थियों ने वहॉ रहने वाले वृद्धजनो से बात की तो उनमें से तुलसा बाई निवासी करीला ने बताया कि उनके घर में कोई भी नहीं हैं इसलिए वह आनंद आश्रम में आ गयी हैं। भगवती बाई ने बताया कि उनका एक लड़का है और वह कुछ काम नहीं करता है इसलिए मजबूरी में आनंद आश्रम में आकर रहना पडा लेकिन यहॉ आकर अच्छा लग रहा है। एक अन्या वृद्धा कस्तुरी बाई ने बताया कि उनकी केवल एक मात्र लड़की है जिसकी शादी हो गई है इसलिए आनंद आश्रम में आकर रह रहे हैं।इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मुकर्जी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक जॉनसन सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. अमर कुमार जैन जिला नोडल अधिकारी स्वामी विवेंकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना ने किया। विशेष सहयोग डॉ. नवल रजक का रहा।

Report - Rambabu Patel (Sagar)

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ