सागर : मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा देवरी ने सौंपा ज्ञापन | Mau Tv News

देवरी। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा तहसील/ ब्लाक शाखा देवरी में आज दिनांक 28 /09 /2021 को प्रांतीय नेतृत्व के चरणबद्ध आंदोलन के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवरी को सौंपा गया। जिला संरक्षक श्रीमती गंधाली कदम (मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ) एवं जिला संयोजक आलोक गुप्ता (पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश) के निर्देशन में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुए। ज्ञापन की मुख्य मांगों में

(1.) मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारियों का 2019 से दिए 16% के आदेश की मांग।

(2.) एक वर्ष का वेतन वृद्धि का एरियर्स प्रदान किया जाए।

 (3.) मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारियों की पदोन्नति बहाल करने की मांग।

(4.) 2005 के बाद कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू की जाए।

5. विनिमय कर्मचारियों को नियमित करने की मांग।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमोद कुमार चौबे (मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा देवरी), मनोज कुमार मिश्रा (मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ), विवेक साहू (एसडीएम कार्यालय देवरी), सूर्य नारायण गुरु (पीसीओ जनपद देवरी), नन्हे भाई लोधी (सचिव), राजधर पटेल (सचिव), राम पुकार यादव, भवानी प्रसाद लोधी, मुकेश अहिरवार, मुकेश दुबे, लीलाधर यादव (सचिव), राकेश सेन (सचिव), धीरज ठाकुर, रामनरेश साहू , देवेंद्र मिश्रा, राजाराम लोधी , रामनरेश लोधी, कुलदीप डिम्हा एवं अशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Report - Rambabu Patel (Sagar)

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ