देवरीकला-: शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में 15 जुलाई 2026 बुधवार को ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ और नशा मुक्ति दौड़ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार ने विद्यार्थियों को नशा न करने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने सभी को नशा मुक्ति शपथ भी दिलाई।
शपथ ग्रहण के पश्चात् एनसीसी अधिकारी भगवत सिंह पटेल के निर्देशन में नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद भट्ट, चंदन सिंह अहिरवार, पंकज प्रजापति, शंकर गौंड़, अबरार खान, प्रेमशंकर साहू, राहुल बाल्मीकि सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
नशे की लत से युवाओं को दूर रखना और समाज में नशा मुक्ति की जागरूकता फैलाना।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ