Sagar -:मंत्री श्री राजपूत ने किया 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन जल्द शुरू होगी देहरा बांध परियोजना, मिलेगा हजारों किसानों को लाभ।The State Halchal News

सुरखी -:खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मानकचौक, बसियागंगे, सेमरा चरखरा, बेरखेड़ीभौंती बामुरा सहित विभिन्न ग्रामों में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा का समग्र विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे गांवों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार चाहूं ओर विकास कर रही है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि जल्द ही देहरा बांध परियोजना शुरू होगी जिसकी लागत लगभग 400 करोड़ है इस परियोजना से लगभग 23 हजार एकड़ भूमि संचित होगी 30 से अधिक ग्राम वासियों को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा हजारों किसान इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यदि आज के विकास की वास्तविक तस्वीर देखनी है तो हमें कुछ दशक पीछे झांकना होगा। एक समय ऐसा था जब गांवों में न पक्की सड़कें थीं, न पर्याप्त बिजली और न ही पीने के पानी की समुचित व्यवस्था। ग्रामीणों, विशेषकर माताओं-बहनों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था और जीवन बेहद कठिन था। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज हर घर तक बिजली, नल-जल योजना के माध्यम से स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कें, आधुनिक पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। सरकार ने विकास को केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा बल्कि उसे धरातल पर उतारकर हर परिवार तक पहुंचाया है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं। अब गांवों में कच्चे मकान तेजी से समाप्त हो रहे हैं और जो परिवार अभी वंचित हैं, उन्हें भी शीघ्र ही योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिक—हर वर्ग के लिए केंद्र और राज्य सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल मिशन, लाड़ली बहना योजना, स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी योजनाओं ने ग्रामीण जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के निरंतर किए जा रहे हैं। सड़क, पुलिया, सीसी रोड, नाली निर्माण, पंचायत भवन, मंगल भवन, सामुदायिक भवन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

➡️ इन विकास कार्यों से मिलेगा सीधा लाभ

गांवों में आवागमन और परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।  
सीसी रोड एवं नाली निर्माण से जलभराव और कीचड़ की समस्या समाप्त होगी।  
पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवनों से ग्रामीणों को शासकीय एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।  
मंगल भवनों के निर्माण से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी व्यवस्था उपलब्ध होगी।  
ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को भी गति मिलेगी।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सुरखी विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचेगी और क्षेत्र को प्रदेश के सर्वाधिक विकसित विधानसभा क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्रामों में पंचायत भवन, मंगल भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण, चैनल फेंसिंग सहित अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए मंत्री श्री राजपूत का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ