Sagar -:गेहूं MSP 2600 से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं पंजीकरण अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन।The State Halchal News 

केसली-: रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं की खरीद के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल को अपर्याप्त बताते हुए स्थानीय किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार से MSP को 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाने की मांग की है। साथ ही, पंजीकरण की वर्तमान अवधि (7 फरवरी से 7 मार्च तक) में 15 दिन की बढ़ोतरी की मांग भी की गई है, ताकि अधिक से अधिक किसान MSP का लाभ उठा सकें।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (BSCP) के केसली कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के नेताओं ने आज अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मौजूदा MSP (2585 रुपये) से किसानों की उत्पादन लागत और मेहनत का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जबकि बाजार में भी दाम दबाव में हैं। पंजीकरण की सीमित अवधि से कई छोटे-मझोले किसान वंचित रह जाते हैं।
संवाददाता - रामबाबू पटेल,जिला सागर (मध्यप्रदेश)


Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ