Sagar -: हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत रैली का आयोजन। The State Halchal News

देवरीकलां-:कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देशानुसार जिले में हर घर तिरंगा - हर घर स्वच्छता अभियान से न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलाना है। इस दिशा में तिरंगा से प्रेरित तिरंगा रैली,तिरंगा प्रदर्शनी,तिरंगा रंगोली और तिरंगा राखी निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं!अभियान के अंतर्गत आज महाराजपुर संकुल अंतर्गत विकासखंड के ग्राम छिगौडा के शा माध्यमिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाल कर गांव के लोगो को राष्ट्र एवं तिरंगा के सम्मान के प्रति एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।स्कूली बच्चों ने तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया इसमें छींद,छिगौडा,झमरा, ग्राम के बच्च भी सम्मिलित हुए,ग्राम के स्कूल कार्यालय से रैली को प्रारंभ किया और ग्राम में भ्रमण किया।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एवं -कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार तिरंगा रैली का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला छिगौडा में किया गया,जिसका उद्देश्य ग्राम में तिरंगा के प्रति सम्मान और गांव में स्वच्छता का संदेश देना है

भगवत शरण 
प्रधानाध्यापक छिगौड़ा
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर (मध्यप्रदेश)



Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ