Sagar -:खुरई के ग्राम तोड़ाकाछी, धांगर में 1.3 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। The State Halchal News

खुरई-: मंगलवार को युवा भाजपा नेता अविराज सिंह खुरई के ग्राम तोड़ाकाछी एवं धांगर में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन किए। इसके उपरांत अविराज सिंह ने ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय में आमजन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। 

   खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोड़ाकाछी में 65 लाख की लागत से बनने वाली नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के एक प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री कृष्ण जी का जन्म माता देवकी के यहां हुआ था, उनको पाला माता यशोदा ने, परंतु जब पूतना भगवान श्री कृष्ण को मारने आई थीं, तो उसने अपने पुत्र की तरह अपनी गोदी में उठाया था यह बात अलग है कि पूतना उन्हें मारने आई थी, परंतु कुछ देर के लिए एक पुत्र की तरह भगवान श्रीकृष्ण को गोदी में उठाया था, तो भगवान श्री कृष्ण ने उनको भी अपनी माता मानकर उनको भी मोक्ष प्रदान कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान की। 

     संदेश यह है कि तरह हम सभी भी भारत माता के सपूत हैं, हम सबके बीच में भी कभी भेदभाव नहीं होना चाहिए, न जाति पर न धर्म पर न समाज के ऊपर। इसलिए आज मुझे यह बोलते हुए खुशी और गर्व हो रहा है कि एक ऐसे नेता इस विधानसभा क्षेत्र को मिले हैं जो किसी व्यक्ति का धर्म, जाति पर भेदभाव नहीं करते। सबको एक समान व अपने परिवार का सदस्य मानते हैं व हर व्यक्ति के कल्याण का काम करते हैं। ऐसे नेता हमें भूपेन्द्र भैया के रूप में मिले है, जो सभी का विकास करते हैं, कभी भेदभाव नहीं करते। अविराज सिंह ने कहा कि समाजवाद, साम्यवाद व जातिवाद से विकासवाद हमेशा ऊपर रहा है। 

     इसके पश्चात उन्होंने ग्राम धांगर में भी 65 लाख लागत के नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भूखंड विजेता कौन हुआ, अतुलित यशक्रेता कौन हुआ, जिसने कभी न आराम किया, विघनों में रहकर नाम किया, वह एक विजेता होता है जो विघनों रहकर नाम करता है अर्थात हम सभी को अपना कर्म जनसेवा को समर्पित करना है, जनसेवा करना है

     अविराज सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र भैया ने अपना पूरा जीवन खुरई के विकास को समर्पित किया है आप सभी भूपेन्द्र भैया का इसमें साथ दें ताकि खुरई विकास में और आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र भैया का एक सपना है कि, गरीब परिवारों का कल्याण हो, खुरई विकसित हो और एक गौरवशाही खुरई का निर्माण हो, यही उनके जीवन का लक्ष्य है। 

     युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने खुरई के विधायक कार्यालय में आमजन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। युवा नेता अविराज सिंह ने आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया। 

     कार्यक्रमों में जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, मंडल अध्यक्ष खुरई ग्रामीण रविन्द्र राजपूत, जनपद अध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा, हरिशंकर कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, सरपंच अरविन्द्र रजक, नंदराम कुशवाहा, नवल सिंह कुर्मी, कृपाशंकर कुर्मी, गणेश कुर्मी, नवल सिंह कुशवाहा, कमलेश कुर्मी, धनोरा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह धांगर सरपंच, विक्रम सिंह तिगरा सरपंच, कलेक्टर सिंह, रंधीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह नगदा, नंदकिशोर विनायठा, हरिशंकर कुशवाहा, सीताराम सिंह, अनिल सेंगर, ऋषि व्यास सरपंच, जितेन्द्र सिंह धनोरा, विशाल सिंह सिंगपुर, डॉ. शेखर श्रीवास्तव, नीतेश दुबे, प्रभात सिंह, राहुल सिंह बाहरपुर, श्रीराम शास्त्री, बलवीर सिंह सहित अनेक विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे



Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ