नरसिंहपुर-:कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशों के परिपालन में रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के निर्माता व विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की दूध एवं मावा से बनाई जाने वाली मिठाईयों, नमकीन, मावा, घी, पनीर, छैने का रसगुल्ला एवं अन्य मिठाईयों के कुल 64 नमूने लिये जाकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।
निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सुरक्षित एवं अहानिकारक मिठाई एवं खाद्य सामग्री का विक्रय करें अन्यथा कठोर कार्यवाही की जावेगी। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन नरसिंहपुर सारिका दुबे ने दी है
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ