कैंडल जलाकर 78 व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

गौरझामर-:एम.एल. डी.राइजिंग स्टार अकैडमी हाई स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया आरंभ में समाजसेवी एवं विद्यालय के चेयरमैन सर माननीय श्री मान देवेन्द्र कुमार डेवढिया के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य,भाषण,परेड एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं स्कूल संचालक माननीय श्री मान अतुल भाई डेवढिया ने की। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय अतिथीगण श्री राम लखन सींग(मण्डल अध्यक्ष भाजपा)श्री मनोज लोधी(अध्यक्ष जनभागीदारी समिति)
श्री गोपाल विश्वकर्मा (मण्डल महामंत्री भाजपा) श्री रमाकांत राजौरिया (पूर्व सरपंच) ,समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं,सह-कर्मचारियो एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में देश के अमर शहीदों को मोमबत्ती जलाकर एवं मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।समारोह के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ