भोपाल-:मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने तिनका सामाजिक संस्था के खिलाड़ियों को अपने निवास स्थान भोपाल आमंत्रित कर सम्मानित किया 8 वीं नेशनल मार्शल आर्ट्स नेशनल गेम्स तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में भोपाल से 15 कराटे खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाई प्रशिक्षिका खुशी राजपूत ब्लैक बेल्ट ने बताया की दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 8 वीं नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स में तिनका सामाजिक संस्था के कराटे खिलाड़ियों ने कुमिते वर्ग में शानदार प्रर्दशन किया जिसमे तनिष्का वर्मा स्वर्ण पदक, दिव्यांका गंगवार स्वर्ण पदक, अंजलि सैनी स्वर्ण पदक, निकिता मीणा स्वर्ण पदक, रचना अहिरवार स्वर्ण पदक, निधि अहिरवार रजत पदक, आरती यादव रजत पदक, पूजा अहिरवार रजत पदक, महक अहिरवार कांस्य पदक, शिखा कुशवाह कांस्य पदक, दीपा जाट कांस्य पदक, अमित स्वर्ण पदक, आलोक अहिरवार रजत पदक, हरेकृष्ण साहू रजत पदक अर्जित किया वही शिहान रितेश तिवारी को मास्टर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने खिलाड़ियों को अपने निवास नरेला भोपाल बुलाकर सम्मानित किया इसके अलावा मंत्री ने खेल सामग्री दिलवाने का आश्वासन दिया है इस अवसर पर निधि शर्मा, पूजा हलवासिया ग्रोवर, स्वाति मानकर, बीके भारत, आरके भारत, मना मंडलेकर, खुशी राजपूत, अभिनाश सोनी एवं तिनका सामाजिक संस्था के समस्त खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है नगर आगमन पर ढोल बाजे, पुष्प गुच्छ से खिलाडि़यों का स्वागत किया गया
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ