गोटेगांव-: स्थानीय नगर देवता श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर के पास स्थित एसआरजी कार्यालय में युवाओं के चहेते पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश द्वारा गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की विभिन्न विभागों में होने वाली जनसमस्याओं एवं विभागों में लंबित कार्यों में हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के साथ साथ शासन द्वारा चलाई जा रही जन हितकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य एक सार्थक पहल के रूप में जनसुनवाई लगातार दूसरे सप्ताह जारी रही शुक्रवार को जनसुनवाई में। लगातार 32 मामले प्राप्त हुए अधिक मामलों का तत्काल प्रभाव से निराकरण किए जाने पर जनता जनार्दन में हर्ष व्याप्त है आम नागरिकों द्वारा बिजली के बिल सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कर्मकांड मंडल,मजदूरी कार्ड,पट्टा,राष्ट्रीय परिवार सहायता, राशन कार्ड,पेशन बिजली बिल संबंधी शिकायतों के साथ तहसील कार्यालय मे राजस्व एव जनपद पंचायत कार्यालय मे लंबित प्रकरणों की शिकायत को लेकर आ रहे हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा रहा है।
इस मौके पर
जनसुनवाई के दौरान के एसआरजी कार्यालय में मुख्य रूप से मौजूद पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, पंकज चौकसे,राजकुमार जैन,निधान सिंह पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती सतीश पटेल, एकम सिंह पटेल, राजू राजपूत,शक्ति सिंह राजपूत अर्जुन मालगुजार, दीपक सोनी, देवदत्त पचौरी, राजेश राजपूत, अभिषेक पटेल, सीताराम पटेल,सचिन पाठक, विक्की तिवारी, राहुल खेमरिया,सीताराम रजक,राहुल पाटकर,जितेंद्र चांदौरिया,दीनू छिरा, बिहारी चांदौरिया, उमाशंकर छिरा,बल्ला भनारे विकास राजपूत सहित नगरपालिका, जनपद, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की कर्मचारी मौजूद रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ